Supervisor Recruitment 2025:12वीं पास आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरना शुरू

Supervisor Recruitment 2025:मध्य प्रदेश राज्य में लाडली बहना योजना की अपार सफलता के बाद अब राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में एक और बेहतरीन कदम उठाया गया है, जिसके तहत ऐसी महिलाओं के लिए सुपरवाइजर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है जो शिक्षित हैं और रोजगार प्राप्त करना चाहती हैं।

सुपरवाइजर भर्ती के तहत मध्य प्रदेश राज्य के सभी जिलों में आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए आवश्यकतानुसार महिला सुपरवाइजर का चयन किया जाएगा, जो मुख्य रूप से उनकी योग्यता के आधार पर होगा। राज्य की महिलाओं के लिए सरकारी स्तर पर काम करने का यह बहुत ही सुनहरा अवसर है।

मध्य प्रदेश की सुपरवाइजर भर्ती के पद से संबंधित जानकारी महिलाओं के लिए केवल आधिकारिक अधिसूचना में ही उपलब्ध होगी। हमारे सुझाव के अनुसार इच्छुक महिलाएं आधिकारिक अधिसूचना की जानकारी को पूरी तरह से पढ़ने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन जमा करें।

Ladli Behna Yojana 21vi Kist:लाडली बहना योजना की 21वीं किस्त जारी

सुपरवाइजर भर्ती 2025

आपको बता दें कि सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2025 से ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है। महिलाएं 23 जनवरी 2025 तक मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती में शामिल होने के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी तक सीमित कर दी गई है, जिसके बाद आवेदन का लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा। हालांकि, आवेदन करने के बाद महिलाएं 28 जनवरी 2025 तक अपने आवेदन की स्थिति में सुधार कर सकती हैं, जिसके लिए विंडो खुली रहेगी।

सुपरवाइजर भर्ती के लिए पात्रता मानदंड

मध्य प्रदेश सुपरवाइजर भर्ती 2025 के लिए महिलाओं के लिए निम्नलिखित योग्यताएं लागू की गई हैं।-

भर्ती के लिए महिला का मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

कक्षा 10वीं के साथ-साथ महिलाओं को आवश्यकतानुसार कक्षा 12वीं भी उत्तीर्ण होना चाहिए।

सुपरवाइजर पदों के लिए महिलाओं के पास 5 वर्ष तक का कार्य अनुभव होना चाहिए।

अन्य योग्यता संबंधी जानकारी के लिए कृपया नोटिफिकेशन देखें।

Railway MTS Vacancy 2025:रेलवे में नई भर्ती, आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू

सुपरवाइजर भर्ती हेतु आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश राज्य में सुपरवाइजर भर्ती हेतु आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। यह आवेदन शुल्क श्रेणीवार रखा गया है, जिसके अंतर्गत अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए ₹500 तथा आरक्षित वर्ग में आने वाली महिलाओं के लिए ₹250 आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

सुपरवाइजर भर्ती हेतु आयु सीमा

सुपरवाइजर भर्ती में महिलाओं को निम्न आयु सीमा पूर्ण करनी होगी-

भर्ती होने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष या उससे अधिक रखी गई है।

भर्ती हेतु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जा रही है।

आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए छूट का प्रावधान भी किया गया है, जानकारी नोटिफिकेशन में देखें।

Rajasthan Vehicle Driver 2756 Recruitment:राजस्थान वाहन चालक 2756 भर्ती

सुपरवाइजर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में पर्यवेक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर आयोजित की जाने वाली है। ये परीक्षाएं 28 फरवरी 2025 से राज्य में आयोजित की जाएंगी, जिसमें महिलाएं अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र पर जाकर ऑफलाइन परीक्षा दे सकती हैं। लिखित परीक्षा में सफल होने वाली महिलाओं की मेरिट जारी की जाएगी, इसके बाद ही उनका चयन पर्यवेक्षक पदों के लिए किया जाएगा।

सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

पर्यवेक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए महिलाओं को निम्न प्रकार से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।-

भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती सेक्शन में प्रवेश करें।

यहां आपको पर्यवेक्षक भर्ती के हाल ही में जारी नोटिफिकेशन पर क्लिक करना होगा।

इस नोटिफिकेशन में आपको आवेदन पत्र का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

अब स्क्रीन पर प्रदर्शित आवेदन पत्र में पूछी गई पूरी जानकारी सबमिट करें।

इसके बाद महिला के सभी शैक्षणिक और पहचान संबंधी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

अब महिला को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इस प्रकार पर्यवेक्षक भर्ती में आवेदन सफल हो जाएगा, जिसका प्रिंटआउट भी अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

Supervisor Recruitment 2025
Supervisor Recruitment 2025

Bihar Help एक प्रोफेशनल सरकारी जॉब्स, Sarkari Result, Admit Card, Answer Key, Sarkari Exam Information, Sarkari Job, Free Job Alert और सभी अपडेट देते है।

Join WhatsApp Group